27 Dec 2018

एक ही रात सलमान खान की 40 फोन कॉल्स से कांप गए थे विवेक ओबरॉय, सुनाई थी रो-रोकर पूरी कहानी



बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान का आज 27 दिसंबर को 53वां जन्मदिन है। जिसकी खास तैयारियां भी हो चुकी हैं। ऐसे में उनके 53वें बर्थडे पर एक बार फिर नजर डालेंगे एक्टर विवेक ओबरॉय के साथ हुए उनके झगड़े पर। बता दें कि विवेक ने एक वक्त पर ऐसी हिम्मत दिखाई थी, लेकिन ये हिम्मत उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई और उनके करियर को ले डूबी। ये गलती थी ऐश्वर्या और सलमान खान के रिश्ते और लड़ाई को सरेआम प्रेस कॉन्फ्रेंस में पोल खोलना..
सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते में काफी वक्त से दरार चल रही थी। सलमान को इस बात का अहसास था कि ऐश के साथ उनका रिश्ता खत्म हो चुका है, लेकिन फिर भी वो उस रिश्ते को वक्त दे रहे थे। लेकिन इसी बीच विवेक ओबरॉय उनकी टूटती लवस्टोरी के बीच में कूद पड़े।

ऐश्वर्या पहले से ही सलमान के प्यार में दुखी थीं और ऐसे समय में विवेक ऐश का सहारा बने। लेकिन ऐश को संभालने के चक्कर में उस दिन विवेक ने जो किया उसने उनका करियर ही बर्बाद करके रख दिया। दरअसल, सलमान के कानों तक विवेक और ऐश्वर्या के अफेयर के चर्चे पहुंच गए थे। गुस्से में आकर सलमान ने विवेक को फोन घुमा दिया।

उन्हें पता नहीं था कि विवेक ओबरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला रखी है। बस इसी का फायदा विवेक ने उठाया और अचानक ही उन्होंने मीडिया से कहा कि वो उन्हें कुछ बताना चाहते हैं और इतना कहकर उन्होंने सलमान को लेकर पूरा चिट्ठा खोलकर सामने रख दिया। विवेक ने बताया 'सलमान ने मुझे करीब 41 बार फोन किया और धमकी दी। ये देखिए वो मिस्ड कॉल्स...सलमान ने मुझे सरेआम पीटने और जान से मारने की धमकी दी।'

विवेक को लगा ऐश्वर्या का सपोर्ट उनके साथ है ही और बस इसी का फायदा उठाकर विवेक ने सलमान को लेकर काफी कुछ कहा। वहीं, मीडिया के सामने विवेक ने सलमान को ना सिर्फ बूढ़ा और गुस्सैल बताया बल्कि यहां तक कह गए कि सलमान एक ऐसे एक्टर हैं जिनके पास अब कोई काम नहीं रह गया है। बातों बातों में ही विवेक ने सलमान को खुलेआम चैलेंज कर दिया। विवेक के इन खुलासों ने सलमान की नींद उड़ा दी और वो गुस्से से उबल गए। हालांकि उन्होंने उस वक्त चुप्पी रखी और कुछ नहीं कहा।

लेकिन विवेक की इस हरकत पर ऐश्वर्या बौखला गईं और उन्होंने विवेक को ऐसी हरकत के लिए काफी डांटा और कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। ऐश के ऐसे तेवर देख विवेक घबरा गए। उन्हें लगा कि ऐश्वर्या सलमान को लेकर उनका सपोर्ट करेंगी, लेकिन हुआ उल्टा।

विवेक ने अपने बढ़ते स्टारडम में आखिरी कील तब ठोकी जब वो किसी से सलमान के बारे में अनाप-शनाप बातें कर रहे थे और उसी दौरान किसी ने सलमान का नंबर डायल कर दिया। विवेक ने जो भी बातें कहीं वो सभी सलमान ने सुन लीं। इसके बाद तो जो हुआ सभी जानते हैं।

ऐश्वर्या अपनी लाइफ में आगे बढ़ गईं जबकि विवेक का करियर और स्टारडम एकदम लुढ़क गया। सलमान, ऐश्वर्या और विवेक ओबरॉय के बीच अगर किसी का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है तो विवेक ही हैं। एक वक्त पर जो विवेक ओबरॉय सफलता के चरम पर थे आज गिनी-चुनी फिल्मों में ही नजर आते हैं। सलमान और ऐश्वर्या से भी उनकी दूरियां बढ़ चुकी हैं।

Source - Amar Ujala 

Followers