Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

14 Jul 2020

ससुराल में नहीं बनी बात, तलाक के बाद मायके की बग‍िया संवार रही हैं ये स्‍टार बेटियां


पिता और बेटी का रिश्‍ता सबसे प्‍यारा माना जाता है। यही वजह है कि पिता अपनी बेटियों की शादी बड़े ही अरमानों के साथ करते हैं। हालांकि, अगर शादी के बाद तलाक होता है तो यह लड़की के साथ-साथ पूरे परिवार के लिए काफी दुखद होता है। बॉलिवुड में भी तमाम ऐसे सिलेब्‍स हैं जिनकी शादी तो धूमधाम से हुई लेकिन बाद में तलाक हो गया। इस गैलरी में हम आपको कुछ ऐसे ही सिलेब्‍स के बारे में बता रहे हैं जिनका डिवॉर्स हुआ तो वे फिर अपने पापा के साथ रहने लगीं...

​सुजैन



सुजैन बॉलिवुड में 70 के दशक के मशहूर हीरो रहे संजय खान की बेटी हैं। सुजैन की रितिक रोशन से साल 2000 में शादी हुई थी। शादी से दोनों को बेटे भी हैं। यहां भी शादी में समस्याएं होने लगीं तो कपल ने 2014 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद सुजैन अपने पापा संजय के घर चली गईं। हालांकि, डिवॉर्स के बाद भी सुजैन और रितिक अच्छे दोस्त हैं। जब भी उन्‍हें मौका मिलता है, वे साथ में टाइम स्‍पेंड करते हैं। इन दिनों लॉकडाउन के कारण सुजैन बच्‍चों की देखभाल के ल‍िए रितिक के साथ हैं। उन्‍होंने मायके-ससुराल और न‍िजी जिंदगी में गजब का सामंजस्‍य द‍िखाया है। सुजैन खुद का बिजनस भी करती हैं।

​सौंदर्या


साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की दो बेटियां हैं। इनमें से एक सौंदर्या की शादी साल 2010 में अश्विन राजकुमार के साथ हुई थी। शादी से दोनों को एक बेटा भी हुआ। बाद में कुछ पर्सनल वजहों से उनका 2017 में तलाक हो गया। तलाक के बाद सौंदर्या अपने पापा रजनीकांत के घर रहने लगीं। इसके बाद 2019 में उनकी शादी Vishagan Vanangamudi से हुई। हालांकि, अब भी सौंदर्या काफी टाइम पापा के साथ स्‍पेंड करती हैं।

​सुनैना रोशन



सुनैना बॉलिवुड के मशहूर डायरेक्टर राकेश रोशन की बेटी और ऐक्‍टर रितिक रोशन की बहन हैं। सुनैना ने दो शादियां कीं लेकिन दोनों ही सफल नहीं रहीं। उनकी पहली शादी आशीष सोनी नाम के शख्स से हुई लेकिन साल 2000 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद सुनैना का दिल मोहन नागर पर आया और दोनों 2009 में शादी के बंधन में बंध गए। फिर इस शादी में भी दिक्कतें शुरू हो गईं और सुनैना अपने पति को छोड़ पापा के साथ रहने लगीं।

​पूजा बेदी



ऐक्‍ट्रेस पूजा बेदी बीते जमाने के मशहूर ऐक्‍टर कबीर बेदी की बेटी हैं। उन्‍होंने 1994 में फरहान फर्नीचरवाला से शादी रचाई। इसके बाद 2013 में दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से उन्हें दो बच्चे अलाया और ओमर हुए। तलाक के बाद पूजा का नाम कई लोगों से जुड़ा लेकिन किसी के साथ भी रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। ऐसे में पूजा डिवॉर्स के बाद पिता कबीर बेदी के साथ ही रहने लगीं।

​करिश्‍मा कपूर


90 के दशक की पॉप्‍युलर ऐक्ट्रेस करिश्मा कपूर की किस्मत भी शादी के मामले में ठीक नहीं रही। रणधीर कपूर की बेटी करिश्मा ने 2003 में संजय कपूर से शादी की लेकिन 2016 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों के डिवॉर्स की खबरें काफी चर्चा में रहीं। इस शादी से करिश्मा के दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा हुए। डिवॉर्स के बाद करिश्मा अब अपने पिता रणधीर कपूर के साथ रहती हैं। ऐक्‍ट्रेस के साथ उनके दोनों बच्‍चे भी रहते हैं

Source - Nav Bharat 

Followers