Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

11 Jan 2020

जैकी श्रॉफ ने बताई स्कूल टाइम की लव स्टोरी, मां को भेज दिया था घर के बाहर


बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने द कपिल शर्मा शो पर अपने पुराने स्कूली दिनों को याद करते हुए मस्ती भरे वाकयों का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने स्कूल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ प्रैंक किया था. जैकी ने बताया कि उन दिनों चॉल में रहा करते थे और वह एक अच्छे परिवार की लड़की से प्यार कर बैठे थे.

अभिनेता ने कहा, "एक बार लड़की ने कहा कि वह मेरे घर आकर मेरी मां से मिलना चाहती है. मैंने उससे झूठ बोला कि मैं अपनी मां के साथ नहीं रहता हूं, बल्कि मैंने उससे कहा कि मैं पीजी में अकेले रहता हूं और मैंने अपनी मां को इस बात के लिए मना लिया था कि वह कुछ वक्त के लिए घर से बाहर चली जाएं."

जैकी ने हंसते हुए कहा, "मां ने मेरी मदद की और वह 30 मिनट के लिए घर से बाहर रहीं." बाद में उन्हें जब इस बात का अहसास हुआ कि प्यार, घर का साइज और जगह नहीं देखता है, तब उन्होंने उस लड़की को बता दिया कि उनका संयुक्त परिवार है और वे सब एक छोटे से घर में रहते हैं.

जल्द राधे में नजर आएंगे जैकी

जैकी श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2020 में वह फिल्म मुंबई सागा और राधे में काम रते नजर आएंगे. राधे सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म है और इसका टीजर वीडियो रिलीज किया जा चुका है. राधे में सलमान एक बार फिर से जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आएंगे. फिल्म के बारे में सलमान ने कहा है कि एक्शन के मामले में ये फिल्म वांटेड की बाप साबित होगी.

Source - Aaj Tak 

Followers