18 Jul 2019

वर्ल्ड इमोजी डे: तैमूर के 10 एक्सप्रेशंस जिन्हें देखकर कह पड़ेंगे Awww...



सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लिटिल मंचकिन तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित और एडोरेबल बच्चे हैं. पॉपुलैरीटी के मामले में तैमूर बड़े बड़े सेलिब्रिटीज को टक्कर देते हैं. तैमूर के मीडिया फ्रेंडली नेचर ने उन्हें पैपराजी का फेवरेट बना दिया है.




फोटोग्राफर तैमूर के अलग-अलग एक्सप्रेशंस को अपने कैमरों में कैद करने के लिए घंटों लंबी कतारों में खड़े रहते हैं. पैपराजी को देखकर वेव करना हो या उन्हें देखकर शरारत भरी आंखों के साथ घूरना, तैमूर ने अपनी क्यूटनेस और नॉटी नेचर से हर किसी को अपना कायल बना दिया है. वर्ल्ड इमोजी डे पर सबके फेवरेट तैमूर अली खान के 10 अलग-अलग एक्स्प्रेशंस कमाल के हैं. आइए एक नजर डालते हैं. 



इस फोटो में तैमूर के एक्स्प्रेशन को देखकर लग रहा है कि वो अपनी नैनी की गोद में से निकलर शायद अपने पैरेंटे्स के पास जाना चाह रहे हैं, जिन्हें वो निगाहें थामें देख रहे हैं. 


इस फोटो में नन्हे तैमूर अपने पापा सैफ अली खान की गोद में दिखाई दे रहे हैं. यह फोटो रात के समय एयरपोर्ट पर क्लिक की गई है. फोटो में तैमूर जम्हाई लेते बेहद क्यूट लग रहे हैं. 


यहां नन्हे तैमूर पैपराजी को अपनी जीभ दिखाते नजर आ रहे हैं. तैमूर की यही शरारतें उन्हें पैपराजी की फेवरेट बनाती हैं. 


नन्हे तैमूर को गुस्सा भी आता है. जी हां, भले ही लोग तैमूर की एक मुस्कुराहट पर अपना दिल हार बैठते हैं, लेकिन इस फोटो को देखकर ये कहा जा सकता है कि गुस्से में भी तैमूर उतने ही क्यूट लगते हैं.

Source - Aaj tak

Followers