Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

16 Nov 2018

दीपिका की चुनरी पर क्या लिखा था? दूसरों से अलग है एंगेजमेंट रिंग



दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की इटली में हुई ग्रैंड वेडिंग की ऑफिशियल तस्वीरें सामने आ गई हैं. न्यूली वेड कपल ने सिंधी और कोंकणी रस्म की एक-एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. ये दोनों तस्वीरें शेयर होते ही वायरल हो गई हैं. बॉलीवुड सेलेब्स भी दीपवीर को शादी की मुबारकबाद दे रहे हैं. दीपिका की वेडिंग फोटो सामने आने के बाद उनकी एंगेजमेंट रिंग और चुनरी चर्चा का बनी हैं. आइए जानते हैं क्या खास है उनकी सगाई की अंगूठी और चुनरी में.








इटली में शादी से पहले दीपिका-रणवीर ने कोंकणी रिवाज से सगाई की थी. इसे फूल मुड्डी कहते हैं. सिंधी ब्राइडल लुक में उनकी एंगेजमेंट रिंग की साफ झलक देखने को मिलती है. दीपिका की डायमंड रिंग स्कवेयर शेप में है. आमतौर पर राउंड शेप डायमंड रिंग देखी जाती है. ये सिंगल सोलिटेयर स्कवेयर डायमंड रिंग बेशकीमती है. 



दीपिका पादुकोण ने सिंधी रस्म के दौरान हुए आनंद कारज में लाल चुनरी पहनी है. ये काफी स्पेशल है. चुनरी में संस्कृत में मंत्र लिखे हैं. बॉर्डर के पास ''सदा सौभाग्यवती भव:'' लिखा है.



इस तस्वीर में दीपवीर का स‍िंधी वेड‍िंग लुक नजर आ रहा है. प‍िंक एंड गोल्डन कांजीवरम शेरवानी, स‍िर पर साफा बांधे रणवीर पूरे राजसी ठाठ-बाट में नजर आ रहे हैं. दीप‍िका ने लाल रंग का पारंपरिक लहंगा पहना है. माथे पर ब‍िंद‍िया, मेहंदी लगाए दीप‍िका के हाथों में कलीरें बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं. स‍िंधी दुल्हन बनकर रणवीर संग मंडप में बैठी दीप‍िका के लुक को ड‍िजाइनर सब्यसाची ने तैयार किया है.



ये फोटो कोंकणी रिवाज के दौरान की है. रणवीर ने सफेद कुर्ता पहना है, दीप‍िका गोल्डन कांजीवरम साड़ी में हैं. अपने लुक को ट्रैडिशनल टच देने के लिए दीप‍िका ने गोल्डन हैवी ज्वैलरी पहनी है. हाथ में पूजा की थाल ल‍िए दीप‍िका रणवीर को देखकर हंसती नजर आ रही हैं.




रणवीर के हाथ में दीप‍िका का हार है. वो माथे पर पारंपर‍िक पर्ल की ज्वैलरी पहने नजर आ रहे हैं. दोनों के गले में गुलाब के लाल फूलों की जयमाला देखकर ये साफ हो रहा है कि तस्वीर जयमाला की रस्म के बाद क्ल‍िक की गई है.

दीपवीर ने सब्यसाची के ड‍िजाइन किए हुए परिधानों को शादी के खास द‍िन के‍लिए चुना है. ये तस्वीरें कुछ ही सेकेंड में वायरल हो गईं. दीपिका के इंस्टा अकाउंट पर एक मिनट में करीब 12 हजार से ज्यादा लोगों ने तस्वीरों को पसंद किया. करीब पांच सौ से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया. सैकड़ों लोगों ने फोटो साझा कीं.



Source - Aaj Tak 

Followers