26 Mar 2018

प्रकाश राज सबसे खतरनाक विलेन, इनके आगे फीके सलमान से अजय देवगन तक


बॉलीवुड के सबसे खतरनाक विलेन की लिस्ट में शामिल हो चुके अभिनेता प्रकाश राज आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं प्रकाश भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले विलेन हैं। वे साउथ की फिल्मों में भी बड़ा नाम हैं, वहीं कुछ ही फिल्मों से अब वे बॉलीवुड में जानी पहचानी हस्ती बन चुके हैं। सलमान खान और अजय देवगन से लेकर संजय दत्त तक, हर बड़े हीरो की फिल्म में ये खतरनाक विलेन होता ही है।

देखा जाए तो आज एंटरटेमेंट इंडस्ट्री में प्रकाश राज जितना मशहूर विलेन नहीं है। प्रकाश राज साउथ फिल्म इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड में भी बखूबी नाम कमाया। विलेन के किरदार में जब प्रकाश राज हीरो के सामने आते हैं तो बड़े-बड़े हीरो भी उनके आगे फीके पड़ते नजर आते हैं। लुक्स से लेकर एक्टिंग तक प्रकाश राज से बेहतर विलेन बॉलीवुड में शायद ही कोई नजर आए।
बता दें कि वे साउथ के ऐसे एक्टर हैं जिन्हें 6 बार इंडस्ट्री से बैन किया जा चुका है। इंडस्ट्री में ये पहली बार हुआ है जब किसी एक्टर को इस तरह बैन किया गया है। है न ये चौंकाने वाली बात! आगे जानें प्रकाश राज के बारे में ऐसी ही चौंकाने वाली कुछ और बातें और जानें 6 बार बैन किए गए इंडस्ट्री से सबसे खतरनाक विलेन- 

ऐसा विलेन
प्रकाश राज साउथ फिल्म इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड में भी बखूबी नाम कमाया। आज के समय में देखें तो प्रकाश राज जितना बड़ा शायद कोई विलेन हो।
बदला था नाम 
प्रकाश राज का असली नाम प्रकाश राय है। उन्होंने तमिल डायरेक्टर के. बालाचंदर के कहने पर अपना नाम बदला था। 

ऐसे की शुरुआत 
प्रकाश राज ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर आने वाले सीरियल 'बिसिल कुदुरे' से की। साल 1994 में उन्होंने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था।

ऐसे मिला मौका 
फिल्ममेकर के बालाचंदर ने 1997 में अपनी फिल्म 'नागमंडल' में प्रकाश राज को बड़ा मौका दिया। जिसके बाद प्रकाश इंडस्ट्री का वो नाम बन गए जिसे आज सब जानते हैं।
सलमान खान की फिल्म
प्रकाश राज को हिंदी फिल्मों में असली पहचान सलमान खान की फिल्म 'वॉन्टेड' से मिली। जिसके बाद बॉलीवुड को प्रकाश राज के रूप में एक नया विलेन मिला।

किया ये काम
प्रकाश राज अपने करियर में अभी तक करीब 2 हजार से ज्यादा प्ले कर चुके हैं।

5 राष्ट्रीय अवॉर्ड 
टैलेंट की खान प्रकाश राज को 29 साल के करियर में 5 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।

6 बार किए गए बैन
एक वक्त ऐसा भी था जब तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें उनके बर्ताव की वजह से 6 बार बैन कर दिया था। ऐसा पहली बार हुआ था जब तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में किसी एक्टर को बैन किया।

इन फिल्में में किया काम
प्रकाश राज अब तक हिंदी फिल्मों में बतौर विलेन कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। सलमान खान की फिल्म 'वॉन्टेड', 'सिंघम', 'दबंग 2', 'बुड्ढा होगा तेरा बाप', 'सिंह साहब द ग्रेट', 'जंजीर' जैसी फिल्में शामिल हैं।

हैप्पी बर्थडे
हमारी तरफ से प्रकाश राज को जन्मदिन की ढ़ेरों शुभकामनाएं। 

Source - Film Beat

Followers